ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 15 October 2023

दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के तेज झटके, लोग अपने घरों से निकले बाहर

Strong earthquake hits Delhi-NCR, people come out of their homes
Strong earthquake hits Delhi-NCR, people come out of their homes
नई दिल्ली : खबर है कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भूकंप के तेज झटके लगे। प्राप्त जानकारी अनुसार दिल्ली के अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद गुरूग्राम में भी ये झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर जमा हो गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। इस भूकंप में जान-माल के संभावित नुकसान को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद बताया जा रहा है। [metaslider id=25498]