ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 04 August 2023

Modi Surname case में राहुल गांधी की सजा पर रोक, लोकसभा की सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ़

Stay on sentence of Rahul Gandhi in Modi Surname case
Stay on sentence of Rahul Gandhi in Modi Surname case
नेशनल न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ कर दिया। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के नेता उन्हें बधाई देने में जुट गए हैं। वहीँ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अनुचित मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं। इससे भारतीय लोकतंत्र में लोगों का विश्वास मजबूत होता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की सराहना की, जिसमें ‘मोदी सरनेम' को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इससे लोकतंत्र एवं न्यायपालिका में लोगों की आस्था और बढ़ गई है। [metaslider id=25498]