Friday, 03 September 2021
Jalandhar
SSP नवीन सिंगला ने जिले के पुलिस अधिकारियों को दिया निर्देश, सभी अपने-अपने इलाकों में नाकाबंदी और पैट्रोलिंग को बढ़ाएं
[metaslider id="711"]
जालंधर : पंजाब में आतंकवादियों की गिरफ्तारी और हथगोलों, आरडीएक्स सहित हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के बाद जालंधर रूरल पुलिस ने चौकसी बढ़ाने की तैयारी की है। इसके चलते शुक्रवार को SSP नवीन सिंगला ने जालंधर ग्रामीण के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ बैठक की और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
[metaslider id="1461"]
बैठक में एसएसपी नवीन सिंगला ने जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण इलाकों में होने वाली चोरी लूटपाट सेंधमारी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने इलाकों में नाकाबंदी और पैट्रोलिंग को बढ़ाएं। और साथ ही, संबंधित थानों के संदिग्ध लोगों और जेल से छूटकर आए पुराने अपराधियों पर नजर बनाए रखें।
इसके अलावा बैठक में निर्देश दिया गया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में और तेजी लाई जाए। और अगर कोई व्यक्ति नशा तस्करी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उस पर केस दर्ज किया जाए। वहीँ ग्रामीण पुलिस की इस बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों के साथ साथ ग्रामीण इलाके के सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।
[metaslider id="9199"]