ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 26 October 2021

जालंधर के कपूरथला चौक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मोके पर मौत , दो गंभीर ज़ख़्मी

Speeding car overturned uncontrollably in Jalandhar's Kapurthala Chowk, one died on the spot, two seriously injured
Speeding car overturned uncontrollably in Jalandhar's Kapurthala Chowk, one died on the spot, two seriously injured
जालंधर : जालंधर में बीते सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कपूरथला चौक पर बीच सड़क पर पलटने की खबर मिली है । बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार सड़क पर 3 पलटी खाकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीँ मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। वहीँ कार सवार एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। वहीँ मिली जानकारी अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 3 लोग सवार थे। एक्सीडेंट में में मृतक की पहचान विकी रामगढ़िया निवासी चोगिट्टी के रूप में हुई। वहीँ घायलों की पहचान बस्ती बावा खेल इलाके के रहने वाले गौरव और उसके भाई नरेंद्र के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।