ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 07 April 2021

सोनू सूद कोरोना टीकाकरण अभियान का प्रचार करने अमृतसर पहुंचे, श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

Sonu Sood arrives in Amritsar to promote Corona vaccination campaign, foreheaded in Sri Harimandir Sahib
Sonu Sood arrives in Amritsar to promote Corona vaccination campaign, foreheaded in Sri Harimandir Sahib
[metaslider id="711"] अमृतसर (संदीप ) : बालीवुड अभिनेता सोनू सूद बुधवार को कोरोना टीकाकरण अभियान के प्रचार की शुरुआत करने से पहले श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में सुख शांति और देशवासियों के स्वास्थय के लिए वाहेगुरु के आगे अरदास की। [metaslider id="5345"] हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद सूद ने कहा कि टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागृत करने से पहले वह गुरु घर नतमस्तक होने के लिए आए हैं। लोगों को कोरोना के प्रति जागृत होते हुए सरकार की ओर से कोरोना के बचाव के लिए तय किए गए नियमों का पालन करना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाना चाहिए और शारीरिक दूरी आदि के नियमों की सख्ती से पालना करनी चाहिए। तभी वह अपने आप और देश के अन्य लोगों का बचाव कर सकते हैं। सोनू सूद भारत में टीकाकरण अभियान को प्रमोट कर रहे हैं। बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर सोनू सूद अटारी बॉर्डर से फ्लैग ऑफ कर टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। सोनू सूद ने कहा कि उन्हें टीकाकरण अभियान के साथ जुड़ने पर गर्व है। [metaslider id="9199"]   source lnik