ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 25 February 2023

सोनिया गांधी ने राजनीति से संन्यास लेने का दिया संकेत

Sonia Gandhi indicated to retire from politics
Sonia Gandhi indicated to retire from politics
रायपुर : खबर है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि "मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।" उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। उन्होंने कहा बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है। [metaslider id=25498]