Sunday, 23 January 2022
National
केदारनाथ में 14 फीट तक जमी बर्फ, बर्फबारी की वजह से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बंद
[metaslider id=711]
देहरादून : खबर मिली है कि एक पखवाड़े से समय-समय पर हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ में 14 फीट तक बर्फ जम गई है। मिली जानकारी अनुसार बदरीनाथ धाम में लगभग पांच और हेमकुंड साहिब में छह फीट तक बर्फ जम गई है। वहीँ केदारनाथ क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बता दे कि केदारनाथ में इन दिनों कुछ साधु रह रहे हैं। इसके अलावा द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र भी बर्फ से लकदक हैं। वहीँ निचले इलाकों में दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। जानकारी मिली है कि बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में काफी बर्फ जम गई है। इसके बाद बर्फबारी से जोशीमठ-औली, बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे और गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे जगह-जगह बंद हो गए हैं। [metaslider id=1461]