Wednesday, 14 September 2022
Jalandhar
रवाना होने से पहले ही एयर इंडिया के विमान से उठा धुआं, मचा हड़कंप
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
मस्कट : खबर है कि मस्कट एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया के विमान में अचानक धुंआ निकलने लगा जिसके बाद वहां हडकंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार विमान में कुल 145 यात्री सवार थे। यहाँ बड़ा हादसा होने से टल गया है। विमान मस्कट से कोच्चि के लिए रवाना होने वाला था लेकिन उससे पहले विमान से धुआं निकलने लगा।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अपने बयान में कहा कि, 'मस्कट हवाई अड्डे के रनवे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (कोचीन के लिए) के इंजन नंबर 2 में धुआं दिखने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हम घटना की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई भी करेंगे।
[metaslider id=25498]