ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 26 July 2022

Sad News : जालंधर में सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत, इलाके में शोक की लहर

small girl dies due to snake bite in Jalandhar
small girl dies due to snake bite in Jalandhar
[metaslider id=24944] जालंधर : शहर में एक दुखद घटना सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नूरमहल थाना क्षेत्र के पास के गांव बाठ में सांप के काटने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतक लड़की के पिता हरदीप सिंह उर्फ ​​दीपा ने कहा कि मेरी दो बेटियां हैं. जिसमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की उम्र 5 साल है. उन्होंने बताया कि रात में हम सभी परिवार के कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे. घर में सांप को देख मेरी बेटी रिया (5) जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसने देखा तो बेटी को सांप ने काट लिया। हम तुरंत अपनी बेटी को इलाज के लिए नूरमहल के एक निजी अस्पताल में ले गए.डॉक्टर के इलाज के दौरान पूरे शरीर में जहर फैल जाने से बेटी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। [metaslider id=25331]