ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 02 September 2022

SIT करेगी पंजाब के चर्च में तोड़फोड़ की जांच, IG फिरोजपुर करेंगे अगुआई, तरनतारन के SSP और SP शामिल

SIT will investigate the vandalism in the church of Punjab, IG Ferozepur will lead, Tarn Taran's SSP and SP will be involved
SIT will investigate the vandalism in the church of Punjab, IG Ferozepur will lead, Tarn Taran's SSP and SP will be involved
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] अमृतसर के तरनतारन में चर्च में तोड़फोड़ और पादरी की कार फूंकने की घटना की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। DGP गौरव यादव और ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(BOI) के ADGP बी. चंद्रशेखर ने फिरोजपुर रेंज के IG की अगुआई में SIT बना दी है। जिसमें तरनतारन के SSP और SP इन्वेस्टिगेशन को मेंबर रखा गया है। DGP गौरव यादव ने कहा कि यह SIT डे टू डे इन्वेस्टिगेशन करेगी। इससे कोर्ट में जल्द चालान पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसआईटी चाहे तो किसी दूसरे अफसर को भी अपने साथ शामिल कर सकती है। तरनतारन के चर्च में तोड़फोड़ और आग लगने की घटना के बाद CM भगवंत मान ने डीजीपी को जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोग पंजाब की शांति, खुशहाली और विकास को बाधित करना चाहते हैं। जिसकी गहराई से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। [metaslider id=25498]