ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 04 June 2022

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात

Singer Sidhu Musewala's parents met Home Minister Shah
Singer Sidhu Musewala's parents met Home Minister Shah
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और उनकी माता सरपंच चरण कौर ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीँ मुलाकात के दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर रोने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर अमित शाह से मूसेवाला हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने मांग की। वहीँ इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और गवर्नर बीएल पुरोहित मौजूद रहे। इस दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गृह मंत्री शाह को बताया कि उनके बेटे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह छोटे से गांव से उठकर मशहूर हो गया। बोले 6 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कातिल पकड़े नहीं गए। मूसेवाला की हत्या करने वाले राजस्थान और हरियाणा के भी बताए जा रहे हैं। इसलिए सेंट्रल एजेंसी से इसकी जांच करवाई जाए। वहीँ गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि परिवार को इंसाफ दिलाने में केंद्र सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। [metaslider id=1461]