ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 21 November 2021

लंबी हेक की मलिका सिंगर गुरमीत बावा का अमृतसर में हुआ निधन, पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर

Singer Gurmeet Bawa dies in Amritsar, wave of mourning in Punjabi music industry
Singer Gurmeet Bawa dies in Amritsar, wave of mourning in Punjabi music industry
[metaslider id=711] अमृतसर : लंबी हेक की मलिका सिंगर गुरमीत बावा का रविवार को अमृतसर में निधन हो गया। इस खबर से पंजाबी संगीत इंडस्ट्री के साथ-साथ शहर की आम जनता में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिली है कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शहीदा साहब के नजदीक श्मशानघाट में सुबह 11 बजे होगा। मिली जानकारी अनुसार पिछले दिनों गुरमीत बावा ने शारीरिक कमजोरी महसूस होने की बात कही थी। इसके चलते उन्हें शनिवार रात को एयरपोर्ट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया , वहीँ रविवार सुबह 11 बजे के करीब उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। आपको बता दे कि पंजाबी लोक गायकी में 45 सेकेंड की हेक लगाने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है। इसके अलावा गुरमीत बावा को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले। [metaslider id=9199] वहीँ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्विटर पर गायिका गुरमीत बावा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने लिखा गुरमीत बावा जी के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। पंजाबी लोक संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इसके अलावा उन्होंने लिखा इस मौके पर मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। [metaslider id=1461]