ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 30 April 2023

सिमरजीत बैंस करेंगे BJP को सपोर्ट , जालंधर पहुंचे सिमरजीत बैंस ने की घोषणा

Simarjit Bains will support BJP, Simarjit Bains reached Jalandhar announced
Simarjit Bains will support BJP, Simarjit Bains reached Jalandhar announced
लुधियाना : लुधियाना से पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस ने जालंधर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की है कि वे BJP को सपोर्ट करेंगे। सिमरजीत सिंह बैंस जालंधर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल अटवाल का समर्थन करेंगे। बता दे सिमरजीत बैंस लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख हैं। बता दे सिमरनजीत सिंह मान के साथ राजनीतिक करियर शुरू करने वाले सिमरजीत सिंह बैंस, पहले सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में अकाली दल में शामिल हो गए थे। शिअद में उनके ऊपर कई आरोप लगते रहे। बैंस के खिलाफ तहसीलदार को कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का भी मामला दर्ज हुआ था। अकाली दल द्वारा चुनाव टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। बाद में सिरमजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस आजाद चुनाव लड़े और जीते भी गए थे। बैंस ने 2017 विधानसभा चुनाव में लोक इंसाफ पार्टी बनाई और आम आदमी पार्टी से गठजोड़ भी किया, लेकिन वह सिर्फ अपनी 2 सीटें ही बचा पाए थे। इस बार 2022 चुनाव में अकेले चुनाव लड़े, लेकिन झाड़ू की लहर के आगे टिक नहीं पाए और सभी सीटें हार गए। [metaslider id=25498]