ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 March 2022

जालंधर में सिगमा अस्पताल की नर्स ने फंदा लगा की सुसाइड, फैली सनसनी

Sigma Hospital nurse hangs herself in Jalandhar, sensation spread
Sigma Hospital nurse hangs herself in Jalandhar, sensation spread
जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि जालंधर के कपूरथला चौक पर स्तिथ सिगमा अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली है। हॉस्टल में नर्स का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई , मिली जानकारी अनुसार मृतका की पहचान प्रिया निवासी करतारपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नर्स की अपने स्टाफ के साथ किसी बात पर नोक झोंक हुई थी। वहीँ मृतका के परिवार वालों ने डॉक्टर पर आरोप लगाए है कि डॉक्टर ने प्रिया को गालियां निकाली जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मोके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीँ खबर लिखे जाने तक अभी डॉक्टर पक्ष का इस बारे में कोई ब्यान सामने नहीं आया है।