ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 17 September 2022

सिद्धू मूसेवाला के पिता को तबियत बिगड़ने पर PGI रेफेर किया गया , Media से की यह अपील

Sidhu Musewala's father was referred to PGI after his health deteriorated, this appeal to the media
Sidhu Musewala's father was referred to PGI after his health deteriorated, this appeal to the media
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] पटियाला : खबर है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को वीरवार रात स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण पटियाला हार्ट इंस्टीच्यूट में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी अनुसार सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें देर रात अस्पताल ले जाया गया। फिर डॉक्टरों ने उन्हें मोहाली रैफर कर दिया। अब खबर सामने आई है कि उन्हें पी.जी.आई.ले जाया गया है। [metaslider id=25498] वहीँ सिद्धू मूसेवाला के परिवार के नजदीकी ने कहा कि कोई भी राजनीतिक, धार्मिक या कोई अन्य व्यक्ति बलकौर सिंह का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल न आए क्योंकि यह सिक्योरिटी का मामला है। कुछ लोग वहां पहुंच कर सिद्धू के पिता की तस्वीरें और बैड का नंबर फेसबुक पर वायरल कर रहे हैं। वहीं उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि उनकी सिक्योरिटी बढ़ाई जाए क्योंकि उन्हें पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बलकौर सिंह को जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। जो भी व्यक्ति उनसे मिलना चाहता है उनके गांव पहुंच जाए। इसके अलावा उन्होंने मीडिया को भी अपील की कि वे गलत अफवाहें न फैलाएं। [metaslider id=9199]