ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 16 March 2023

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर भड़के सिद्धू मूसेवाला के पिता

Sidhu Musewala's father furious over gangster Lawrence Bishnoi's interview
Sidhu Musewala's father furious over gangster Lawrence Bishnoi's interview
पंजाब की जेल से गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भड़क गए हैं। उनका कहना है कि इसके पीछे गहरी साजिश है। जेल से गैंगस्टर लॉरेंस का इंटरव्यू करवाने का मकसद बरसी से पहले सिद्धू मूसेवाला को बदनाम करना है। लेकिन इसमें लॉरेंस का कोई कसूर उन्हें नजर नहीं आ रहा है। बलकौर सिंह ने कहा कि इस इंटरव्यू को जबरदस्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसमें लॉरेंस की गलती नहीं लग रही है। यह इंटरव्यू उससे करवाया गया है। लॉरेंस वे बोल रहा है, जिसे वे बुलवाना चाहते थे। सिद्धू को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बलकौर सिंह का कहना है कि 19 मार्च को सिद्धू की पुण्यतिथि है, इसलिए ये सब कोशिशें की जा रही हैं। इसके पीछे का कारण है कि उसी पुण्यतिथि पर कम से कम लोग पहुंचे। जेल में एचडी इंटरव्यू नहीं होते सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि लॉरेंस का इंटरव्यू देख कर उन्हें दुख पहुंचा है। जेल से बिना किसी मदद के HD (हाई डेफिनेशन) क्वालिटी का इंटरव्यू नहीं हो सकता है। अगर यह स्काइप या किसी मोबाइल एप्प से किया गया इंटरव्यू होता तो इसकी क्वालिटी HD ना रहती। इसे स्क्रीनें और कैमरे लगाकर किया गया है। सिद्धू की हेट वीडियोज हो रही अपलोड सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि 19 मार्च से पहले यह सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। यह लॉ एंड ऑर्डर का जलूस निकलने के समान है। एक तरफ बदमाश को हीरो बनाने की कोशिश की जा रही है। बदमाश के कोई 10 पाइंट को हाई लाइट किया जा रहा है। दो दिनों से सिद्धू के खिलाफ वीडियोज चाहे वे चुनावों के समय की हो या उससे पहले की, दोबारा से अपलोड हो चुकी हैं। हमला करने वाले पकड़े, साजिश करने वाले नहीं पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे को मरे 10 महीने हो गए हैं, लेकिन इस घटना के पीछे कौन है, अभी तक नहीं पता। अभी तक हमला करने वाले ही पकड़े गए हैं। जिन्होंने यह पूरी साजिश रची या जो सिद्धू मूसेवाला को मरवाना चाहते थे, उन तक पुलिस पहुंच ही नहीं पाई है। [metaslider id=25498]