Saturday, 18 March 2023
Punjab
सिद्धू मूसेवाला की बरसी कल:पिता ने की ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने की अपील
मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी रविवार को मानसा की दाना मंडी में मनेगी। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने लोगों से अपील की है कि भारी संख्या में और समय पर पहुंचे। बरसी पर लोगों को आने से रोकने के लिए माहौल बनाया जा रहा है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई भी इसी का हिस्सा है।
बलकौर सिंह ने पंजाब में बन रहे माहौल के पीछे का कारण सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर पहुंचने वाले इकट्‌ठ को रोकना बताया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों से अपील है कि जिस तरह पंजाब का माहौल बना हुआ है, सिद्धू की बरसी पर होने वाले इकट्‌ठ को रोकने की कोशिश हो रही हैं। मैं सभी को पंजाब में भाईचारा बनाने की अपील करता हैं। इसके साथ ही समय पर पहुंचने की कोशिश करें।
[metaslider id=25498]