ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 17 March 2025

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुँचे

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुँचे

पंजाब : पंजाब के मानसा में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिद्धू मूसेवाला की हवेली में सोमवार को केक काटा गया। इस मौक़े पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विशेष रूप से पहुंचे और परिवार के साथ खुशियां साझा कर परिवार को बधाई दी।जूनियर मूसेवाला के जन्मदिन पर हवेली में गीत-संगीत का भी आयोजन हुआ। भंगड़ा डाला गया और लड्डू बांटे गए।

इस अवसर पर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू, माता चरण कौर तथा गांव निवासी व परिवार के सदस्य उपस्थित थे। बलकौर सिंह ने कहा कि लोगों में सिद्धू के लिए प्यार उसी तरह बरकरार है।