ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 29 May 2025

सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी पर भावुक हुए माता -पिता, कही ये बात

सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी पर भावुक हुए माता -पिता, कही ये बात

पंजाब : पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को हुई थी। आज 29 मई 2025 को मूसेवाला की तीसरी बरसी है। सिद्दू मूसेवाला की तीसरी बरसी पर मानसा के गांव मूसा में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर बेटे की याद में भावुक हो गए। चरण कौर की गोद में उनका छोटा बेटा छोटा सिद्दू मूसेवाला था।

[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अभी तक बेटे के हत्यारों को सजा न मिलने पर दुख जाहिर किया है। बलकौर सिंह ने कहा कि बेटे सिद्धू को (केंद्र और राज्य) सरकारें इंसाफ नहीं दिला सकी। हम सिस्टम का हिस्सा भी बने। गृह मंत्री के पास भी गिड़गिड़ाए, पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर भी बैठे।अब हम मजबूर हो गए हैं और हम खुद ही लड़ाई लड़े और राजनीति में आकर पंजाब विधानसभा में आवाज उठाएंगे।

वहीं मूसेवाला की मां चरण कौर छोटे सिद्धू मूसेवाला को लेकर पहुंची और बेटे की याद में भावुक हो गई। सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने कहा कि बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए राजनीति में आना जरूरी है। जब कोई बात न सुने, इंसाफ मिलने की सभी उम्मीदें खत्म होने पर ऐसा फैसला लेना हमारी मजबूरी बन गई है।