Sunday, 19 February 2023
Punjab
सिद्धू मूसेवाला के पिता गोलियों से छलनी थार लेकर निकलेंगे पंजाब में
लुधियाना : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को सिद्धू के फैंस से मुलाकात के दौरान बोले मुझे विलाप करते 10 महीने हो गए है। ऐसे में अब परिवार ने फैसला किया है कि अप्रैल से पहले सिद्धू का बरसी समागम रखा जाए। बलकौर सिंह ने यह भी कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से छलनी थार जीप लेकर पूरे पंजाब में निकलेंगे ताकि लोगों को पता चल सके कि सरकार आज तक उनके परिवार को इंसाफ नहीं दिलवा पाई है।
बलकौर सिंह ने कहा कि यूं तो मेरे बेटे को मेरी बरसी करनी थी लेकिन आज ऐसा समय आ चुका है कि मुझे ही अपने बेटे की बरसी करनी पड़ रही है। उनके मन में पंजाब की AAP सरकार के प्रति बहुत गुस्सा है और समय आने पर वह ये गुस्सा सरकार को दिखाएंगे जरूर। उन्होंने सिद्धू के फैंस से अपील की कि शांतमय तरीके से ही सिद्धू के लिए इंसाफ मांगा जाएगा।
[metaslider id=25498]