Thursday, 21 April 2022
Punjab
AAP पार्टी की सरकार पर बरसे सिद्धू , भगवंत मान के बारे में बोले रबड़ स्टैंप मुख्यमंत्री
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू गुरूवार को गवर्नर बीएल पुरोहित से मिले। वहीँ नवजोत सिद्धू ने उन्हें पंजाब से जुड़े मुद्दों के बारे में मांग पत्र सौंपा। वहीँ इसके बाद सिद्धू ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान पंजाब के रबड़ स्टैंड मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। जिन्हें चाबी देकर छोड़ देते हैं।
इसके अलावा नवजोत सिद्धू ने अमन-कानून की हालत को लेकर भगंवत मान पर तंज कसा कि अंग्रेजों के पंजाब आने की बात तो छोड़ो, अगर यही हालत रहे तो 3 करोड़ पंजाबी भी पंजाब छोड़कर भाग जाएंगे। वहीँ सिद्धू ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली जाकर भी यह मुद्दे उठाएंगे। इसके अलावा सिद्धू ने कुमार विश्वास और अलका लांबा पर दर्ज केस का भी विरोध किया।
[metaslider id=1461]