ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 18 May 2023

कर्नाटक में सिद्धारमैया होंगे CM, शिवकुमार बने डिप्टी CM

Siddaramaiah will be CM in Karnataka, Shivakumar will be deputy CM
Siddaramaiah will be CM in Karnataka, Shivakumar will be deputy CM
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि कर्नाटक में सिद्धारमैया होंगे CM व शिवकुमार बने डिप्टी CM . बता दे कि सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक सीएम के लिए अड़े डीके शिवकुमार आखिरकार मान गए। देर रात 2 बजे सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीके से बातचीत की थी। इसके बाद ही वे डिप्टी CM पद के लिए तैयार हुए। गुरुवार दोपहर 12 बजे केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका औपचारिक ऐलान किया। इससे पहले सुबह शिवकुमार ने कहा, 'मैं पार्टी के फॉर्मूले पर राजी हूं। आगे लोकसभा चुनाव है और मैं जिम्मेदारियों के लिए तैयार हूं। पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए मैंने सहमति दी है।' बता दे कि डीके सीएम बनना चाहते थे, लेकिन आलाकमान पहले ही सिद्धारमैया का नाम तय कर चुका था। इस फैसले पर डीके को मानने के लिए राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बीच कई दौर की मीटिंग्स हुईं। हालांकि, इनमें कोई नतीजा नहीं निकला था। शिवकुमार 50-50 फॉर्मूले पर राजी हुए हैं। पहले ढाई साल सिद्धारमैया CM रहेंगे और बाद के ढाई साल डीके। यानी डीके लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि तब कर्नाटक का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसका नाम अभी तय नहीं है। [metaslider id=25498]