ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 15 February 2023

पंजाब में थर्मल प्लांटों के छह यूनिट बंद पड़ने से 2650 मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ कम

Big news: Powercom's assistant JE dismissed 2 days before retirement, due to this big action taken
Big news: Powercom's assistant JE dismissed 2 days before retirement, due to this big action taken
पटियाला : खबर है कि पंजाब में थर्मल प्लांटों के छह यूनिट बंद पड़ने से 2650 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें से चार यूनिट तकनीकी खराबी व मरम्मत के चलते बंद हैं, जबकि दो यूनिट सोमवार शाम को ब्वायलर ट्यूब में लीकेज के चलते बंद हो गए। इनमें तलवंडी साबो प्लांट की 660 मेगावाट की एक यूनिट व रोपड़ प्लांट की 210 मेगावाट की यूनिट शामिल हैं। पंजाब में मंगलवार को बिजली की अधिकतम मांग 8047 मेगावाट रही, जबकि पावरकॉम के पास विभिन्न स्रोतों से बिजली की उपलब्धता 3483 मेगावाट रही। इनमें पावरकॉम को खासतौर से सरकारी थर्मलों से 928 मेगावाट, प्राइवेट थर्मलों से 1799 मेगावाट बिजली और हाइडल प्रोजेक्टों से 473 मेगावाट बिजली हासिल हुई। ऐसे में पावरकॉम को बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बाहर से बिजली लेनी पड़ रही है। [metaslider id=25498]