ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 12 May 2026

जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल

जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल

जालंधर : जालंधर शहर की मकसूदां सब्जी मंडी में भाजपा नेता मोनू पुरी पर फायरिंग की खबर मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, दो युवकों ने उन पर गोलियां चलाईं। इस हमले में मोनू पुरी की दोनों टांगों में गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकसूदां सब्जी मंडी में फंड को लेकर चल रहे विवाद के चलते यह फायरिंग हुई। इस घटना में भाजपा नेता मोनू पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे किसी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। वहीँ देखते ही देखते मामला बढ़ गया और करीब 4 राउंड फायरिंग हुई। इनमें से एक गोली मोनू पुरी के पैर में लगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।