Thursday, 12 August 2021
Jalandhar
जालंधर में पक्का बाग के पास कीरत ज्वेलर्स के बाहर चली गोली , मचा हड़कंप
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर में एक बार फिर से गोली चलने की सूचना मिली है। यहाँ पक्का बाग के पास एक ज्वेलरी शॉप में वीरवार सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार गोली ज्वेलरी शॉप के बाहर ड्यूटी दे रहे सीआरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बंदूक से चली , जोकि वहां पार्किंग में खड़ी एक कार में जा लगी। हालाँकि गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के चलते वहां सामने कोई मौजूद नहीं था वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गार्ड को पूछताछ के लिए थाने ले गई । पुलिस को दिए बयानों में गार्ड ने कहा कि वह वीरवार सुबह बंदूक की सफाई कर रहा था। बन्दूक लोड थी और सफाई करते हुए अचानक बंदूक से गोली चल गई। वहीँ गोली चलने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में बनती कार्यवाही की जाएगी।
[metaslider id="9199"]