Thursday, 26 August 2021
Punjab
पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात , ASI ने काटा चालान तो बदले में काट दी टांग
[metaslider id="711"]
होशियारपुर : पंजाब में दिल दहलाने वाली वारदात की खबर मिली है। यहाँ पंडोरी लद्धा सिंह गांव के 50 वर्षीय अमरीक सिंह नवांशहर के गढ़शंकर में ट्रैफिक पुलिस में ASI के पद पर तैनात हैं। वह मंगलवार रात ड्यूटी खत्म करके वह साढ़े 8 बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। तो यहाँ माहिलपुर थाने में आने वाले ऐमा जट्टां गांव के पास कार सवार अज्ञात युवकों ने किसी तेजधार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया व उनकी टांग काट दी और मोके से फरार हो गए। इसके बाद जख्मी ASI की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें शहीद भगत सिंह नगर के आईवीवाई अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार माहिलपुर पुलिस ने गांव ऐमा जट्टां के रहने वाले मक्खन सिंह के बयान पर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।
[metaslider id="1461"]
वहीँ ASI अमरीक सिंह के भतीजे अमृतपाल सिंह और सुखप्रीत सिंह,उसके साले जुझार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि वो हर रोज बिस्त दोआब नहर पर बनी सड़क के रास्ते से गांव आते थे। वहीँ किसी ने पहले से ही रची साजिश के तहत उस पर कातिलाना हमला कर उसको जान से मारने की कोशिश की है।
मामले की जांच कर रहे थाना माहिलपुर की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कानून की धारा 307,34 के तहत केस दर्ज करके हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हमलावर को जल्द ही काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीँ पुलिस को शक है कि कुछ दिनों पहले गढ़शंकर में ड्यूटी दौरान एक काटे गए चालान के समय तकरार हुई थी, जिसे अमरीक सिंह ने गंभीरता से नहीं लिया। पर हमलावरों ने इसका इस वारदात को इंजाम देकर अपना बदला लिया है। वहीँ पुलिस ने कहा है कि अगली कार्रवाई अमरीक सिंह के बयानों के बाद करेगी।
[metaslider id="9199"]