ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 08 September 2021

पंजाबी गायक गुरदास मान को झटका , कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत की अर्जी

Punjabi singer Gurdas Mann got a big relief from the High Court, got anticipatory bail
Punjabi singer Gurdas Mann got a big relief from the High Court, got anticipatory bail
[metaslider id="711"] जालंधर : श्री गुरु अमरदास जी पर विवादित टिप्पणी के बाद धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में पंजाबी गायक गुरदास मान की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। यहाँ जालंधर में बुधवार को कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है । अब सेशन कोर्ट के इस फैसले के बाद गुरदास मान को गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की और रुख करना पड़ेगा। वहीँ सिख संगठनों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। [metaslider id="1461"] वहीँ इससे पहले गुरदास मान पर फैसले को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स में कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया था । और कोर्ट की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गयी थी । इसके अलावा कॉम्प्लेक्स परिसर में भी पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। [metaslider id="9199"]