Saturday, 06 May 2023
Jalandhar
चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में भाजपा को झटका, कई नेता कांग्रेस में शामिल
जालंधर, 5 मई : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में भाजपा मनरेगा सैल के अध्यक्ष भीम सिंह कोटली समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गए, शामिल होने वालों में परमिन्दर सिंह तरन तारन, लछमन सिंह, प्रिन्स वड़ैचा, हरप्रीत सिंह, चमकीला सिंह, जोबनप्रीत कौर, चरनजीत सिंह, भोला सिंह, रंजीत सिंह, परमजीत ककराला, जसविंदर सिंह पट्टी, लखविंदर सिंह बलतेज सिंह, सरबजीत कौर आदि मौजूद थे।
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस परिवार में लगातार हो रही वृद्धि झूठ की राजनीति से आगे कांग्रेस की सच्चाई की निशानी है, देश के लोगों का भाजपा से मोहभंग हो चुका है, भाजपा और आप जैसी पार्टियां झूठ की राजनीति कर लोगों की आखों में धूल झोंक रहीं है, दूसरी और कांग्रेस पार्टी ने जमीनी हकीकत पर आम लोगों के कल्याण के लिए काम किया है। पंजाब की बात करें तो यहां भाखड़ा बांध, कृषि विश्वविद्यालय, पीजीआई जैसे कई प्रोजेक्ट हैं जो कांग्रेस की देन हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में लोगों से झूठे वादे करने वाली आप का जालंधर में हशर संगरूर से भी बुरा होगा आप सुप्रीमो को भी पता है कि जालंधर में आप की बुरी तरह हार हो रही है यही कारण है पिछले दिनी रैली में बौखलाहट में आए केजरीवाल ने पंजाबियों को धमकीयाँ दे रहा था, लेकिन केजरीवाल को समझना चाहिए कि पंजाब की जनता न तो उसकी धमकीयों से डरती हैं और न अब वह ना ही इनकी बातों में आएँगे। उन्होंने कहा कि जालंधर के समझदार वोटरों ने कांग्रेस को जिताने का मन बना लिया है और 10 मई को जालंधर के समझदार कांग्रेस को वोट देकर झूठ की बुनियाद पर खड़ी सरकार को जवाब जरूर देंगे।
[metaslider id=25498]