Monday, 27 December 2021
Politics
जालंधर में भाजपा को झटका ,शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
[metaslider id=9199]
जालंधर : आपको बता दे कि जालंधर में भाजपा के तेजतर्रार नेता शीतल अंगुराल सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीँ उनके साथ उनकी टीम के कई नेता भी भाजपा छोड़ गए हैं। इसके आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दे कि चंडीगढ़ में आप पार्टी के बड़े नेता राघव चड्ढा की मौजूदगी में शीतल अंगुराल और उनके साथी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। वहीँ माना जा रहा है कि अगर शीतल को आम आदमी पार्टी वेस्ट हलके से चुनाव लड़ाती है तो कांग्रेस के मौजूदा विधायक रिंकू के लिए शीतल बन सकते हैं चुनौती। बता दे की इससे पहले विधायक सुशील रिंकू सार्वजनिक तौर पर बयान दे चुके है कि वह सिर्फ जालंधर वेस्ट से ही चुनाव लड़ेंगे।Â
[metaslider id=711]