ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 12 January 2022

अकाली दल को झटका, पूर्व मंत्री मजीठिया के मीडिया एडवाइजर व दो पूर्व विधायक BJP में शामिल

Shock to Akali Dal, former minister Majithia's media advisor and two former MLAs join BJP
Shock to Akali Dal, former minister Majithia's media advisor and two former MLAs join BJP
[metaslider id=9199] जालंधर : बता दे कि अकाली दल को बड़ा झटका लगा। खबर सामने आई है कि पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मीडिया एडवाइजर समेत दो पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दे कि शिअद के पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी और पूर्व विधायक सतवंत सिंह मोही भाजपा में शामिल हो गए। वहीँ उनके अलावा शिरोमणि अकाली दल स्टूडेंट विंग के नेता अमृतपाल सिंह डल्ली भी भाजपा (BJP ) में शामिल हुए हैं। वहीँ जालंधर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। प्राप्त जानकारी अनुसार इसके अलावा मजीठिया के मीडिया एडवाइजर सरचांद सिंह भी अब भाजपा में आ गए हैं। [metaslider id=711]