ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 29 October 2022

किला मोहल्ला गोलीकांड का मुख्य आरोपी शिवम चौहान उर्फ तोता दिल्ली से गिरफ्तार

Shivam Chauhan alias tota -the main accused of Qila Mohalla shooting- arrested from Delhi
Shivam Chauhan alias tota -the main accused of Qila Mohalla shooting- arrested from Delhi
[metaslider id=24944] जालंधर : बड़ी खबर है कि दिवाली की रात किल्ला मोहल्ला में जुआ खेलते हुए झगड़े दौरान गुंडागर्दी करने और गोलियां चलाने वाला मुख्य आरोपी शिवम चौहान उर्फ तोता को पुलिस ने काबू कर लिया है। जानकारी मिली है कि उसे जालंधर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीँ इस बात की पुष्टि करते हुए सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली में पुलिस टीम सर्च करने गई थी। सूचना थी कि तोता वहां पर छिपा हुआ है। जिसे जालंधर की सीआईए की टीम ने देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही दिल्ली पुलिस की कागजी कार्रवाई पूरी कर तोता को जालंधर लाकर मामले की पूरी पूछताछ की जाएगी। [metaslider id=25498] बता दे कि दिवाली की रात जुआ खेलते हुए झगड़े में तोता ने आप नेता सुभाष महाजन पर गोलियां चला दी थी । आप नेता के बयानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तोता के पूरे गैंग पर मामला दर्ज कर तोता के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया था। बता दे कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी ।