Friday, 04 November 2022
Punjab
अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या
[metaslider id=24944]
अमृतसर : बड़ी खबर है कि अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी अनुसार वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गोपाल मंदिर के बाहर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां फेंकी हुई थी। सूरी को जब इस बाबत पता चला तो वह मंदिर के बाहर पहुंचे थे।
वहीँ सूरी ने मूर्तियों की बेअदबी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने को लेकर धरना दिया था। बताया जा रहा है कि धरने में से ही एक युवक ने मौका मिलते ही सूरी पर गोलियां चला दीl प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनों से फिर शिवसेना नेता सुधीर सूरी को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। वहीँ घटना को लेकर बड़े पुलिस अधिकारी मीडिया से बचते रहे।
[metaslider id=25498]
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब आ रहे हैं। वह डेरा ब्यास में पहुंचेंगे और डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। वहीँ पीएम के दौरे से ठीक एक दिन पहले शिसेना नेता की हत्या से सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस अलर्ट हैं। इसके बावजूद हिंदू नेता की हत्या हो गई।