Wednesday, 22 February 2023
Jalandhar
अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षा और खेल विकास संघ' द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के कोच श्री निर्मल सिंह ने पाया 'द्रोणा पी.ई. अवार्ड 2023'
जालंधर : विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली जी के कुशल मार्गदर्शन में स्कूल के ताइक्वांडो कोच श्री निर्मल सिंह ने 'अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षा और खेल विकास संघ' द्वारा 'द्रोणा पी.ई.अवार्ड 2023' प्राप्त किया।
शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, सुनाम (संगरूर) में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में भारतवर्ष से शारीरिक-शिक्षा के शिक्षक और कोच सम्मिलित हुए, जिनमें से श्री निर्मल सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 'द्रोणा पी.ई.अवार्ड 2023' को अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली तथा समस्त शिव ज्योति परिवार ने उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए निर्मल सिंह को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. विदुर ज्योति (अध्यक्ष, ट्रस्ट) और डॉ.सुविक्रम ज्योति (अध्यक्ष सह प्रबंधक, प्रबंध समिति और महासचिव ट्रस्ट),श्रीमती प्रवीण सैली(प्रधानाचार्या), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) , श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप- प्रधानाचार्या) ने श्री निर्मल सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
[metaslider id=25498]