ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 25 May 2024

शिरोमणी अकाली दल ने सुखबीर बादल के जीजा को पार्टी से निकाला

शिरोमणी अकाली दल ने सुखबीर बादल के जीजा को पार्टी से निकाला

पंजाब : खबर है कि शिरोमणी अकाली दल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण सुखबीर बादल के जीजा आदेश प्रताप सिंह कैरों को पार्टी से निष्कासित किया है। मिली जानकारी अनुसार खडूर साहिब हलके से अकाली दल के उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा की शिकायत के बाद ये फैसला लिया गया। पार्टी के जनरल सचिव बलविंदर सिंह भूंदड़ ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद इस निर्णय पर मुहर लगाई है।