ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 24 October 2024

Big News : शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला

Big News : शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में होने वाले उप चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। अकाल तख्त साहिब से सुखबीर बदल को चुनाव लड़ने की अनुमति न मिलने पर पार्टी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। SAD कि वर्किंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ना चाहते थे।

शिरोमणि अकाली दाल का ब्यान सामने आया है कि पार्टी चाहती है की सुखबीर बादल चुनाव लड़े, पर अकाल तख़्त साहिब का फैसला हमारे लिए सुप्रीम है। साथ ही कहा गया कि अकाल तख्त साहिब का हुक्म अकेले प्रधान के लिए नहीं, हम सबके लिए। हमने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए यह फैसला लिया है।