Monday, 27 February 2023
Punjab
शिल्पा व शमिता शेट्‌टी पहुंचीं अमृतसर, गोल्डन टेंपल में टेका माथा
अमृतसर : खबर है कि फिल्म एक्टर शिल्पा शेट्‌टी अपनी बहन शमीता शेट्‌टी के साथ अमृतसर पहुंची। यहाँ उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेककर अपने व परिवार के लिए खुशियां मांगी। शिल्पा ने बताया कि अमृतसर में लैंड होने के बाद वह सबसे पहले गोल्डन टेंपल ही आती हैं। यहां आस्था उन्हें खींच कर लाती है। कड़ाह प्रसाद उन्हें बहुत ही अधिक पसंद है। गोल्डन टेंपल में सुकून का एहसास उन्हें होता है।शिल्पा ने बताया कि वह जल्द ही दोबारा बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं और उस फिल्म में वह एक पंजाबन का किरदार अदा करेंगी।
[metaslider id=25498]