ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 11 September 2023

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान' ने रचा इतिहास, हफ्ते में कमाए 520.79 करोड़ रुपए

Shahrukh Khan's film 'Jawaan' created history, earned Rs 520.79 crore in a week
Shahrukh Khan's film 'Jawaan' created history, earned Rs 520.79 crore in a week
बॉलीवुड : शाहरुख खान ने साबित कर दिया है कि उन्हें यूं ही बॉक्स ऑफिस का 'बादशाह' नहीं कहा जाता है, वह वाकई हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान' ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 520.79 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘जवान' के निर्माण में शामिल प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जानकारी सोशल मीडिया मंच X पर साझा की। पोस्ट में लिखा गया है, ''बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए दुनियाभर में कमाए 520.79 करोड़ रुपए। यह हफ्ते में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है।''जवान' एक पिता-पुत्र की कहानी पर आधारित फिल्म है जिसका मुख्य किरदार (खान) विभिन्न समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर प्रकाश डालता है। [metaslider id=25498]