Monday, 17 March 2025
Punjab
SGPC ने एडवोकेट धामी का इस्तीफा किया खारिज
अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आज चंडीगढ़ के सेक्टर 5 स्थित उप कार्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क के नेतृत्व में बैठक हुई। इस दौरान शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे को सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया गया और उनसे तुरंत सिख संगठन के मुख्य सेवादार की सेवाएं संभालने की अपील की गई।
समिति के सदस्यों ने कहा कि वे हरजिंदर सिंह धामी को मनाने की कोशिश करेंगे और उनसे अपना इस्तीफा वापस लेने का आग्रह करेंगे। इसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि हरजिंदर सिंह धामी SGPC के अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर से सेवा निभा सकते हैं।