Friday, 14 July 2023
Punjab
गुरबाणी के लिए यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही SGPC
अमृतसर : खबर है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) 24 जुलाई से गुरबानी का प्रसारण शुरू करने जा रही है। इसके लिए SGPC यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही है। SGPC ने शुक्रवार को इसके नाम की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी SGPC के प्रधान एडवोकेट धामी ने दी ही।
धामी ने कहा कि SGPC हमेशा ही श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को मानती आई है। गुरबानी प्रसारण के लिए अपना चैनल शुरू करने के लिए SGPC ने पहली बैठक अप्रैल 2022 को की थी। 16 जून 2022 को श्री अकाल तख्त साहिब को भी जानकारी दे दी गई कि हम चैनल शुरू करने वाले हैं।
इसके बाद कई बैठकें हुई और हर बैठक की रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी जाती थी। अंतिम बैठक बीते दिन ही हुई थी। आज बैठक में सभी सदस्यों ने भी इस पर हामी भर दी है।
[metaslider id=25498]