Tuesday, 21 June 2022
Punjab
SFJ सरगना ने केजरीवाल और भगवंत मान को बेअंत सिंह जैसे हश्र की दी धमकी
[metaslider id=11116]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर मिल रही है कि खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू पर पंजाब में FIR दर्ज की गई है। बता दे कि पन्नू ने कल संगरूर में काली माता मंदिर के बाहर खाालिस्तानी नारे लिखने को लेकर वीडियो जारी की थी। इसमें कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान खालिस्तान के एजेंडे पर न चले तो उनका भी पूर्व CM बेअंत सिंह जैसा हश्र होगा।
पन्नू ने मंदिर में खालिस्तानी नारे के बाद एक वीडियो जारी की थी। जिसमें उसने दावा किया कि खालिस्तानी समर्थक सिखों ने यह नारे लिखे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार खालिस्तान समर्थक सिखों की मदद और समर्थन से बनी है। पन्नू ने कहा था कि यह नारे इस बात को तस्दीक करते हैं कि 26 जनवरी 2023 को पंजाब में खालिस्तान रेफरेंडम पर वोट होगा।
[metaslider id=1461]