ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 07 April 2022

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब रविवार को भी खुलेंगे सेवा और सांझ केंद्र

sewa-and-saanjh-centers-will-open-in-punjab-on-sunday
sewa-and-saanjh-centers-will-open-in-punjab-on-sunday
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला किया है कि राज्य में अब सेवा और सांझ केंद्र रविवार को भी लोगों के लिए खुले रहेंगे। वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके मद्देनज़र नए आदेशों को जारी किया हैं। राज्यभर के सभी सेवा केंद्रों और सांझ केंद्रों के रविवार को खोलने के साथ साथ समय में वृद्धि की गई है। बता दे कि नया निर्णय आगामी 15 अप्रैल को लागू हो जाएगा। वहीँ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह कदम लोगों को सुचारू ढंग से और नागरिक केंद्रित सेवाओं को समय पर मुहैया करवाने में सहायक होगा। ध्यान रहे कि सभी जिला मुख्यालयों, सब-डिविजन और पुलिस थानों के स्तर पर सांझ केंद्र हैं। राज्य के सेवा और सांझ केंद्रों का समय सोमवार से शुक्रवार तक दो घंटे बढ़ा दिया गया। वहीँ अब यह केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि पहले इन इन केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। राज्य के नागरिक शनिवार और रविवार को भी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। [metaslider id=5345]