ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 02 April 2026

नौ साल की बच्ची पर 7 कुत्तों ने हमला कर किया गंभीर घायल

नौ साल की बच्ची पर 7 कुत्तों ने हमला कर किया गंभीर घायल

पंजाब : पंजाब के फाजिल्का के विजय कॉलोनी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जानकारी अनुसार यहां नौ साल की एक बच्ची पर गली में बैठे आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची अपने दोस्त के घर खेलने जा रही थी, तभी रास्ते में मौजूद करीब 7 कुत्तों ने उसे घेर लिया।

घटना के अनुसार, बच्ची जैसे ही गली से गुजर रही थी, कुत्ते अचानक उसकी ओर दौड़ पड़े। डर के कारण बच्ची भागने लगी, लेकिन कुत्तों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कुत्तों ने उसकी टांगों पर काट लिया और नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई है। दृश्य में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची खुद को बचाने के लिए भागती है, लेकिन कुत्ते उसे घेरकर हमला कर देते हैं। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत साहस दिखाते हुए हस्तक्षेप किया और बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया।

घायल बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत और रोष का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।