ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 10 July 2021

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अनिल जोशी पार्टी से निष्कासित

Senior Punjab BJP leader and former minister Anil Joshi expelled from the party
Senior Punjab BJP leader and former minister Anil Joshi expelled from the party
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : किसान आंदोलन को लेकर पार्टी लाइन से अलग चलने व मीडिया में बार-बार बयान देने को अनुशासनहीनता मानते हुए पंजाब भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अनिल जोशी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने पूर्व मंत्री अनिल जोशी को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया है। [metaslider id="1461"] डॉ. सुभाष शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मंत्री अनिल जोशी द्वारा केंद्र सरकार, पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप तथा पार्टी की नीतियों के विरुद्ध बयानबाजी की जा रही थी, जो कि पार्टी विरोधी गतिविधियां हैं, इसलिए प्रदेश भाजपा द्वारा अनिल जोशी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिस पर जोशी को दो दिन के अंदर अपना जवाब देने का समय दिया गया था। अनिल जोशी ने पार्टी के विरुद्ध चलने का अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा, जिस पर उनके अनुशासन कमेटी की सिफारिश पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कारवाई करते हुए अनिल जोशी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। [metaslider id="9199"]     source link