ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 03 January 2026

अमृतसर में वरिष्ठ पत्रकार हरजीत सिंह ग्रेवाल का सड़क हादसे में निधन

अमृतसर में वरिष्ठ पत्रकार हरजीत सिंह ग्रेवाल का सड़क हादसे में निधन

पंजाब : अमृतसर के एयरपोर्ट रोड पर वरिष्ठ पत्रकार हरजीत सिंह ग्रेवाल का सड़क हादसे में निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वे खबर की कवरेज के लिए एयरपोर्ट रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजस्थान से आए ट्रक ने बिना देखे कट मार दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक राजस्थान से आया था। एयरपोर्ट पर रश होने के बाद भी वह काफी तेजी से उसे चला रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक बिना साइड देखे मोड़ काट लिया। जिसकी चपेट में हरजीत सिंह ग्रेवाल आ गए। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो चुका था।

ट्रक ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे करीब 44 वर्षीय हरजीत सिंह ग्रेवाल अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, साथी पत्रकारों और मीडिया संस्थानों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है और इसे पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।