ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 13 April 2023

श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दमदमा साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में बढ़ाई गई सुरक्षा

Security beefed up at Sri Harmandir Sahib, Sri Damdama Sahib and Sri Anandpur Sahib
Security beefed up at Sri Harmandir Sahib, Sri Damdama Sahib and Sri Anandpur Sahib
पंजाब : अजनाला थाना कांड का मुख्य आरोपी व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले 27 दिनों से फरार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह अगले 48 घंटों में श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दमदमा साहिब या फिर श्री आनंदपुर साहिब में सरेंडर कर सकता है, जिसके बाद से ही तीनों तख्तों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बता दे अब अमृतपाल सिंह वांटेड के पोस्टर रेलवे स्टेशन गुरदासपुर और बटाला के बाद अमृतसर रेलवे स्टेशन की हर ऐंट्री गेट और प्लेटफार्म पर भी लगाए गए है। जिन पर सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की बात कही गई है। जिस पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का भी आश्वासन दिया गया है। बता दे कि पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब भर में उसके छिपने के प्रमुख स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह की 14 अप्रैल को सरबत खालसा बुलाने की मांग को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से रद्द करने के बाद सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने पंथक कॉन्फ्रेंस का निमंत्रण दिया है। सांसद सिमरनजीत मान 14 अप्रैल को तलवंडी साबो श्री दमदमा साहिब में अपनी स्टेज सजाने जा रहे है। सम्भावनाये जताई जा रही है कि अमृतपाल सिंह इस स्टेज का प्रयोग करके सरेंडर कर सकता है। [metaslider id=25498]