ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 08 May 2023

अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास हैरिटेज स्ट्रीट पर 2 दिन में दूसरा धमाका, पुलिस बोली- क्रूड बम था

Second blast in 2 days on Heritage Street near Golden Temple in Amritsar, police said – crude bomb
Second blast in 2 days on Heritage Street near Golden Temple in Amritsar, police said – crude bomb
अमृतसर : बड़ी खबर है कि पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल से 800 मीटर दूर हैरिटेज स्ट्रीट पर सोमवार सुबह 6.30 बजे धमाका हुआ। बता दे इस इलाके में 32 घंटे में यह दूसरा ब्लास्ट है। हालांकि इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। बता दे शनिवार रात को भी यहां धमाका हुआ था, जिसमें 6 लोग जख्मी हुए थे। वहीँ पुलिस का कहना है कि बम को कोल्ड ड्रिंक के टिन में डालकर लटकाया गया था। फोरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में कोई भी डेटोनेटर बरामद नहीं हुआ। यह दोनों ही कम डेंसिटी वाले बम थे। ये क्रूड बम हैं। DGP पंजाब गौरव यादव ने कहा कि अभी इन धमाकों के मकसद के बारे में कहना जल्दबाजी होगी। आतंकवाद, शरारत और पर्सनल एंगल, तीनों को ध्यान में रख कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। [metaslider id=25498]