ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 02 October 2022

सिंगर G KHAN से मंदिर में हाथापाई, जमकर पथराव, शिवसैनिकों ने बरसाई लाठियां, इलाके में तनाव, भारी पुलिस तैनात

Scuffle in the temple with Singer G KHAN, fiercely stone pelting, Shiv Sainiks showered sticks, tension in the area, heavy police deployed
Scuffle in the temple with Singer G KHAN, fiercely stone pelting, Shiv Sainiks showered sticks, tension in the area, heavy police deployed
[metaslider id=24944] लुधियाना 2 अक्टूबर (ब्यूरो) : लुधियाना से बड़ी खबर है। शहर में एक धार्मिक समारोह के दौरान पंजाबी गायक जी खान की तरफ से गाए गाने के बाद उसे माफी देने पर हिंदू संगठन ही आमने सामने हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिव सेना पंजाब की तरफ से गायक काे रविवार काे माफी देने के लिए संगला वाले शिवाला मंदिर बुलाया गया था। उसने मंदिर के प्रबंधक महंत नारायण पुरी के समक्ष सभी हिंदुओं से इस पर माफी भी मांग ली थी। मगर बाद में बाहर हिंदुओं का एक और गुट आकर जमा होने लगा। जैसे ही जी खान वहां से जाने के लिए गाड़ी में बैठा तो उसका विरोध शुरू हो गया। वहां पर उसके साथ धक्का-मुक्की करने का भी प्रयास हुआ है। [metaslider id=25498] बाद में शिवसेना पंजाब के कुछ नेताओं और दूसरे हिंदू संगठनाें के लोग आपस में उलझे हैं और एक दूसरे पर पत्थर भी चलाए गए हैं। यही नहीं एक दूसरे पर लाठियों से हमला भी किया गया है। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं और पुलिस बल को तैनात किया गया है। दोनों तरफ के नेताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। गाैरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें जी खान और इसके बाद मास्टर सलीम ने अपनी हाजिरी लगवाई थी। समारोह में जी खान ने कुछ पंजाबी गीत जैसे कि ‘पैग मोटे-मोटे ला के हाण दिए, तेरे विच्च वज्जण नूं जी करदा’, ‘चोली के पीछे क्या है’ समेत अन्य गीत प्रस्तुति किए थे, जिसके बाद विवाद खड़ा हुआ है। शिवसेना ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जी खान का पूरे पंजाब में कोई शो नहीं होने दिया जाएगा। [metaslider id=1461]