ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 23 June 2023

जालंधर में पुलिस नाके पर स्कूटी सवारों को स्टंट मारना पड़ा महंगा

Scooty riders had to perform expensive stunts at the police station in Jalandhar
Scooty riders had to perform expensive stunts at the police station in Jalandhar
जालंधर : खबर है कि जालंधर में स्कूटी पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवक-युवतियों को चालान से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के आगे स्टंट करते हुए कट मारना भारी पड़ गया। स्टंट मारने से स्कूटी फिसलने से तीनों सड़क पर आ गिरे और चोटिल हो गए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने ही भाग कर तीनों के ऊपर गिरी स्कूटी को उठाया और उन्हें बाहर निकाला। आपको बता दे ट्रैफिक पुलिस इन दिनों ट्रिपल राइडिंग और बुलेट के पटाखे बजाने वालों पर सख्ती कर रही है। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने मॉडल टाउन में नाका लगा रखा था। हुल्लड़बाजी करने वालों के चालान काटे जा रहे थे। इतने में तीन युवा स्कूटी पर सवार होकर आए तो पुलिस कर्मचारी ने इन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर स्कूटी चला रहा युवक पहले बड़ी चालाकी से स्कूटी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के पास ले गया और नजदीक पहुंच कर स्टंट से कट मारते हुए भागने लगा। इसी दौरान स्कूटी अनबैलेंस हो गई और फिसल गई। तीनों स्कूटी के नीचे दब गए। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने तुंरत भाग कर स्कूटी को तीनों के ऊपर से उठाया। हादसे में तीनों को चोटें लगी हैं। हालाँकि ट्रैफिक पुलिस वालों ने इनका चालान नहीं काटा बल्कि सभी का हाल पूछने के बाद इन्हें घर जाने के लिए कहा। [metaslider id=25498]