ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 27 October 2021

दिल्ली में एक नवंबर से खुलेंगे स्कूल , सावधानी बरतने के साथ छठ पूजा की भी मिली इजाजत

Big news: Announcement of summer holidays of schools in Punjab, online classes will have to be organized during the holiday, read order
Big news: Announcement of summer holidays of schools in Punjab, online classes will have to be organized during the holiday, read order
[metaslider id="9199"] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी मिली है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) की बुधवार को हुई बैठक में राजधानी दिल्ली में एक नवंबर से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है। वहीँ इसके अलावा इस बैठक में दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा की भी अनुमति दे दी गई है। मिली जानकारी अनुसार इस फैसलों की जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी। वहीँ मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के हालात अब काबू में हैं ,लेकिन सभी को सावधान रहने की जरूरत है। [metaslider id="1461"] वहीँ प्राप्त जानकारी अनुसार स्कूलों के लिए कुछ ख़ास हिदायतें भी दी गयी है। जैसे स्कूलों में 50 फीसदी क्षमता से ज्यादा छात्रों को ना बुलाया जाए। इसके अलावा स्कूल के स्टाफ को सौ फीसदी कोरोना का टीका लगा हो, नहीं लगा तो तुरंत लगवाएं। वहीँ स्कूल खुलने के साथ ऑनलाइन क्लास भी चलेगी। वहीँ इसके अलावा सभी क्लासेस के साथ सभी स्कूल खोलने की इजाजत दी गई है। [metaslider id="711"]