ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 06 August 2024

लुधियाना में स्कूल बस हुई हादसे का शिकार , एक छात्र की मौत

लुधियाना में स्कूल बस हुई हादसे का शिकार , एक छात्र की मौत

लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 1 छात्र की मौके पर ही मौत जबकि कई अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद छात्रों के अभिभावकों द्वारा अखाड़े वाले पुल पर धरना लगा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सनमती स्कूल जगराओं की बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस दौरान बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर से एक छात्र बस से बाहर आ गिरा, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चा पहली कक्षा का विद्यार्थी बताया जा रहा है। इसके अलावा कम से कम 3 छात्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

इन छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही छात्रों के माता-पिता मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई।